UP Police Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में भर्ती की तैयारी अपने अंतिम चरण में है। जल्द ही राज्य के लगभग 24,000 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसमें सिपाही के 19,220 पदों और दरोगा (उप निरीक्षक) के 4,543 पदों पर सीधी भर्ती होनी है। भर्ती बोर्ड इस पर तेजी से काम कर रहा है और संभावना जताई जा रही है कि 15 जून 2025 तक इसका आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।
डीजीपी मुख्यालय ने भर्ती बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है जिसमें सिपाही और उप निरीक्षक के कुल 23,763 पद शामिल हैं। इनमें सिपाही के लिए 9,837 सामान्य पुलिस पद, नागरिक पुलिस के 3,245, पीएसी/सशस्त्र पुलिस के 2,444, विशेष सुरक्षा बल के 1,341, और घुड़सवार पुलिस के 71 पद शामिल हैं। वहीं, उप निरीक्षक (SI) के 4,543 पदों में से 4,242 सामान्य उप निरीक्षक और 301 प्लाटून कमांडर/विशेष सुरक्षा बल के पद शामिल हैं।
राज्य सरकार और भर्ती बोर्ड द्वारा इन भर्तियों की तैयारी बेहद गंभीरता से की जा रही है। हाल ही में हुई बैठकों में महिला बटालियन बलरामपुर, गोरखपुर और लखनऊ के लिए 106 अतिरिक्त पद, प्लाटून कमांडर के 135 पद और विशेष बल में 60 पदों की स्वीकृति भी दी गई है।
35 लाख से अधिक आवेदन आने की संभावना
पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, इस बार भी भारी संख्या में अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वर्ष 2018 में जब नागरिक पुलिस में 60,244 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी, तब लगभग 48 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। इस बार कुल पदों की संख्या भले ही कम हो, लेकिन प्रतियोगिता उतनी ही कड़ी रहने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार 35 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो सकते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी
विज्ञापन जारी होने के बाद अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन जैसे चरण होंगे। बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और अंतिम स्वीकृति मिलते ही विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।
Important Links
UP Police Recruitment 2025 | Latest News |
UP Police Official Site | Click Here |