Teacher – Guru Sevika https://gurusevika.in शिक्षक शिक्षार्थी सेवार्थ / Sarkari Result, Latest Job, Result, Question Paper, Teacher Training Mon, 21 Apr 2025 11:08:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://gurusevika.in/wp-content/uploads/2024/10/cropped-cropped-1002433608-32x32.png Teacher – Guru Sevika https://gurusevika.in 32 32 Holistic Progress Card 2024-25 समग्र रिपोट कार्ड ऑनलाइन प्रविष्टि दिशा निर्देश https://gurusevika.in/holistic-progress-card-2024-25/ https://gurusevika.in/holistic-progress-card-2024-25/#respond Mon, 21 Apr 2025 10:57:33 +0000 https://gurusevika.in/?p=1649 Read more

]]>
Holistic Progress Card 2024-25 समग्र रिपोट कार्ड ऑनलाइन प्रविष्टि दिशा निर्देश शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा 1 से 2 के विद्यार्थियों को Holistic Progress Card प्रदान किये जायंगे।  Holistic Progress Card इस बार ऑनलाइन शाला दर्पण पोर्टल से डाउनलोड किये जाने है। जिसके लिए शाला दर्पण पोर्टल पर कक्षा एक व दो के एसए अर्थात योगात्मक मूल्यांकन के अंक दर्ज किये जायंगे। शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि के पश्चात प्रिंट के माध्यम से विद्यार्थियों को उपलब्ध होंगे।

Holistic Progress Card से सत्र पर्यन्त विद्यार्थियों के किये गये कार्य एवं शैक्षिक, व्यक्तिगत एवं सामाजिक कौशलों के विकास उन्नति का पता किया जा सकता है। यंहा इस आर्टिकल में Holistic Progress Card से सम्बन्धित सभी जानकारी व लेटेस्ट नवीनतम निर्देश आपको उपलब्ध करवा रहे है। Download Holistic Progress Card | Holistic Progress Card 2024-25 | Holistic Progress Card kese downlaod kre | Holistic Progress Card kese bhre

Holistic Progress Card 2024-25

Holistic Progress Card उद्देश्य

  • विद्यार्थियों के सतत् समग्र एवं व्यापक मूल्यांकन को परिलक्षित करना।
  • विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति को अंकों के स्थान पर ग्रेड में दर्ज करना।
  • विद्यार्थियों की प्रगति को नियमित एवं निरन्तर मॉनिटरिंग करना।
  • विद्यार्थियों की शैक्षिक व्यक्तिगत एवं सामाजिक कौशलों पर प्रगति को समेकित रूप से दर्ज करना।
  • विद्यार्थियों के अधिगम अन्तराल को निरन्तर आकलित करते हुए कम करना।
  • FLN के उद्देश्यों की सम्प्राप्ति हेतु माध्यम तैयार करना।
  • पारिवारिक शिक्षा एवं औपचारिक शिक्षा का समन्वय स्थापित करना।
  • खेल विधि के माध्यम से पठन, लेखन, भाषा एवं संख्या ज्ञान की समझ का आकलन करना।

Holistic Progress Card विशेषताएं

  1. विद्यार्थियों के सतत एवं व्यापक मूल्याकंन का प्रतिफल है।
  2. विद्यार्थियों के 360° आयामों को सम्मिलित किया गया है।
  3. अंकों के स्थान पर ग्रेड दर्ज करते हुए शैक्षिक प्रगति का आकलन किया जाता है।
  4. ग्रेड का विवरण निम्नानुसार है-
    • ग्रेड A – विद्यार्थी स्वतंत्र रूप से कार्य कर पा रहा है या स्तर की दक्षता हासिल कर रहा है।
    • ग्रेड B – शिक्षक की सहायता से कार्य कर पाना या मध्यम स्तर की समझ / दक्षता होना।
    • ग्रेड C शिक्षक की विशेष सहायता से कार्य कर पाना या आंरभिक स्तर की समझ / दक्षता होना
  5.  विद्यार्थियों की निरन्तर प्रगति का आधार है।
  6. 6. विद्यार्थियों की अकादमिक एवं गैर अकादमिक प्रगति को इसमें सम्मिलित किया गया है।

Holistic Progress Card तैयार करने हेतु शिक्षकों के लिए निर्देश

  • Holistic Progress Card शाला दर्पण पोर्टल के टैब – परिणाम ▶ परीक्षा परिणाम प्रविष्टियां Summative Assessment (SA) Entry में प्रारम्भ किया गया है।
  • SA-1, SA-2, SA-3 की विद्यार्थिवार ऑनलाइन प्रविष्टि करते हुए पूर्ण किया जाना है।
  • ऑनलाइन प्रविष्टि के उपरान्त सत्र के अंत में प्रिंट, प्रमाणित कॉपी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जानी है।

HPC का प्रारम्भिक पृष्ठ

  • विद्यालय, ब्लॉक, जिला, विद्यार्थी से सम्बन्धित प्रविष्टियां की जानी है।
  • साथ ही विद्य ार्थी के एसआर नम्बर, रोल नम्बर, अपार आईडी को दर्ज किया जाना है।
  • विद्यार्थी की शारीरिक विकास की प्रगति जैसे- लम्बाई, वजन, श्रवण क्षमता, दृष्टि एवं ब्लड ग्रुप की प्रविष्टि चिकित्सा विभाग से समन्वय एवं स्वास्थ्य परीक्षण में दर्ज किये गये डाटा के आधार पर की जानी है।
  • मेरी अभिरूचि बॉक्स में विद्यार्थी के प्रिय खेल, गीत, फल, मिठाई आदि से सम्बन्धित प्रविष्टियां चर्चा करते हुए दर्ज की जाए।

2. HPC का द्वितीय पृष्ठ (बिन्दु संख्या 1 से 6)

  1. सामाजिक एवं भावनात्मक विकास
  2. स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा, (शारीरिक विकास)
  3. कला शिक्षा (सौन्दर्य एवं सांस्कृतिक विकास)
  4. सीखने की सकारात्मक आदतें
  5. गतिविधि के माध्यम से कार्य करने की स्थिति (एबीएल किट के साथ कार्य)।
  6. पढ़ने में रूचि (पुस्तकालय मय पुस्तकों के उपयोग के आधार पर)

बिन्दु संख्या 1 से 6 में सम्बन्धित सूचकों पर सत्र में दो बार, SA-1 व SA-3 में ग्रेड दर्ज किये जाने है जो निम्न प्रकार होंगे (A) बहुत अच्छा, (B) अच्छा (C) संतोषप्रद

3. HPC का तृतीय पृष्ठ (बिन्दु संख्या 7 से 10)

  • 3.1 विद्यार्थियों के शैक्षिक आकलन के लिए विषयवार सूचकों को आयाम के अनुसार संधारित किया जाना है जो विषयवार (हिन्दी, गणित, अंग्रेजी एवं पर्यावरण) सूचकों के रूप में है।
  • 3.2 विषयवार सूचकों का इंद्राज SA-1, SA-2, SA-3 वर्ष में 3 पृथक-पृथक किया जाना है।
  • 3.3 विषयवार सूचकों के आकलन के समय A, B, C ग्रेड एवं कक्षा स्तर दर्ज किये जाने है। A, B, C ग्रेड का निर्धारण विद्यार्थी द्वारा वर्ष पर्यन्त किये जा रहे कार्यों एवं योगात्मक आकलन के आधार पर किया जाना है।
  • 3.4 विषय सूचकों के आकलन के साथ भाषा एवं साक्षरता विकास, संज्ञानात्मक विकास के पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए ग्रेड व कक्षा स्तर दर्ज करनी है।
  • 3.5 विषय सूचकों/कौशलों पर कार्य करने की स्थिति को ग्रेड के रूप में निम्न आधारों पर अंकित किया जायेगा –
    • ग्रेड A- विद्यार्थी स्वतंत्र रूप से कार्य कर पा रहा है या स्तर की दक्षता हासिल कर रहा है।
    • ग्रेड B – शिक्षक की सहायता से कार्य कर पाना या मध्यम स्तर की समझ / दक्षता होना।
    • ग्रेड C – शिक्षक की विशेष सहायता से कार्य कर पाना या आंरभिक स्तर की समझ / दक्षता होना।

4. उपस्थिति विवरण (बिन्दु संख्या 11)

उपस्थिति रजिस्टर के आधार पर माहवार विद्यार्थी की उपस्थिति दर्ज की जानी है। उपस्थिति में 70 प्रतिशत उपस्थिति होने पर नियमित, 50 से 70 प्रतिशत उपस्थिति होने पर मध्य स्थिति, 50 प्रतिशत से कम उपस्थिति होने पर अनियमित उपस्थिति के कॉलम में स्वत : गणना द्वारा विद्यार्थी की कुल प्रतिशत उपस्थिति दर्ज होगी।

[Short-code6]

5. बिन्दु संख्या 12 में नियमितता एवं ठहराव तथा बिन्दु संख्या 13 में विद्यार्थी की शैक्षिक एवं सहशैक्षिक प्रगति पर समेकित टिप्पणी और फीडबैक कक्षाध्यापक द्वारा, विषयाध्यापकों के साथ समन्वय कर दर्ज किया जाना है। जिसका एक उदाहरण प्रविष्टि अनुसार स्वतः ही प्रदर्शित होगा।

6. विषयगत औसत ग्रेड (बिन्दु संख्या 14)

हिन्दी, गणित, अंग्रेजी एवं पर्यावरण में सत्र पर्यन्त किये गये कार्य, बिन्दु संख्या 7 से 10 के सूचकों पर दर्ज ग्रेड के आधार पर विषयगत औसत ग्रेड A, B, C के रूप में स्वतः ही दर्ज हो जायेंगे।

7. समेकित अकादमिक एवं सहशैक्षिक प्रगति प्रदर्शन (बिन्दु संख्या 15, 16)

विद्यार्थी के सत्र पर्यन्त किये गये क्रियाकलापों के प्रदर्शन एवं शैक्षिक सूचकों पर किये गये कार्य के अनुसार समग्र रूप से प्रगति प्रदर्शन हेतु स्टार दिये गये है इनमें 1/2/3 स्टार बिन्दु संख्या 1 से 6 एवं बिन्दु संख्या 7 से 10 में दर्ज ग्रेड के आधार पर स्वतः गणना द्वारा प्रदर्शित होंगे।

8. पोर्टल से HPC प्रिंट के उपरान्त निर्धारित स्थान पर विद्यार्थी, अभिभावक, कक्षाध्यापक, संस्थाप्रधान के हस्ताक्षर कराते हुए अभिलेख जारी किया जाए एवं विद्यार्थी की प्रगति फीडबैक सहित साझा की जाए। सत्र के दौरान SA-1, SA-2, SA-3 के पश्चात भी विद्यार्थी की शैक्षिक प्रगति को अभिभावकों के साथ साझा किया जाना है।
9. कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों के साथ अप्रैल माह में किये जाने वाले योगात्मकं आकलन 3 के क्रियान्वयन हेतु भाषा, गणित एवं पर्यावरण के महत्वपूर्ण कौशलों / दक्षताओं पर आधारित सैम्पल टूल सुझाव स्वरूप संलग्न है। जिन्हें दिये गये 👉 QR Code को गूगल स्कैनर से स्कैन करके प्राप्त किया जा सकता है। उक्त टूल को आधार बनाकर शिक्षक कक्षा स्तर पर आकलन टूल तैयार कर सकते है।
10. आरएससीईआरटी उदयपुर द्वारा विकसित Assessment Portal पर उपलब्ध दक्षता आधारित प्रश्न बैंक का उपयोग भी शिक्षकों द्वारा किया जा सकता है https://rscertudai.rajasthan.gov.in/Public/AssessmentCell.aspx

यह भी पढ़े – Rechecking Option Rajasthan Board Copy : राजस्थान 10वी बोर्ड कॉपी में रिचेकिंग में बदलाव नया नियम

शिक्षक एवं कक्षा अध्यापक के दायित्व

  • बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के निर्देशों के अनुसार शैक्षिक गतिविधियों का नियोजन कर विद्यार्थी का नियमित सतत् समग्र आकलन एवं शिक्षण सहयोग करना।
  • समय-समय पर निर्देशानुसार HPC को पूर्ण करना।
  • विद्यार्थियों की शैक्षिक एवं सहशैक्षिक प्रगति को अभिभावकों के साथ साझा करना।

संस्था प्रधान, पीईईओ /यूसीईईओ के दायित्व

  • निर्धारित समय पर कक्षाध्यापक, विषयाध्यापकों से समन्वय कर शैक्षिक प्रगति को दर्ज कराना एवं आवश्कतानुसार शिक्षकों का आमुखीकरण करना।
  • विद्यार्थियों की शैक्षिक एवं सहशैक्षिक प्रगति की ऑनलाइन प्रविष्टि कराना।
  • न्यून शैक्षिक प्रगति वाले सूचकों पर चर्चा कर उन्नयन हेतु कार्य योजना बनवाना।
  • समय-समय पर कक्षा-कक्ष, पोर्टफोलियों, विद्यार्थी-वार्षिक अभिलेख पंजिका का अवलोकन एवं संबलन करना।
  • शैक्षिक प्रगति की समीक्षा करना, अभिभावकों के साथ साझा करना।

ब्लॉक एवं जिला कार्यालय के दायित्व

  • दिशा निर्देशों की प्रत्येक विद्यालय तक पहुँच सुनिश्चित करना।
  • विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति की SA-1, SA-2, SA-3 के पश्चात नियमित रूप से समीक्षा करना।
  • विद्यार्थियों को HPC उपलब्ध कराने हेतु ऑनलाइन प्रविष्टि पूर्ण कराने, प्रिंट एवं वितरण की मॉनिटरिंग करना।

Order pdf 

संदेश – सभी सम्मानित शिक्षको हेतु Holistic Progress Card से सम्बन्धित नवीनतम निर्देश यंहा साझा किये गये है शिक्षको से अनुरोध है की आप हमारे WHATSAPP व TELEGRAM चैनल को अवश्य फॉलो करे हमारे प्रयासों को आपके अनुभव की आवश्यता जरूरी है गुरुवर 🙏💐

]]>
https://gurusevika.in/holistic-progress-card-2024-25/feed/ 0
Eco Club For Mission Life Portal : ईको क्लब फोर मिशन लाईफ पोर्टल https://gurusevika.in/eco-club-for-mission-life-portal/ https://gurusevika.in/eco-club-for-mission-life-portal/#respond Tue, 15 Apr 2025 15:32:13 +0000 https://gurusevika.in/?p=1607 Read more

]]>
Eco Club For Mission Life Portal : ईको क्लब फोर मिशन लाईफ पोर्टल मिशन लाइफ के लिए पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार को बढ़ाने के लिए व आयु आधारित सार्थक पर्यावरण गतिविधि परियोजनाओं को अपने में सक्षम बनाने हेतु किया जाना है। मिशन लाइफ के लिए एक क्लब की गतिविधि को समग्र शिक्षा के तहत समर्थन दिया गया है। इको क्लब के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों को सु व्यवस्थित करने के लिए एक समर्पित पोर्टल विकसित किया गया है।

Eco Club For Mission Life Portal

पोर्टल का उद्देश्य देशभर के विद्यालयों के द्वारा की जाने वाली पर्यावरण गतिविधि को अपलोड करने करने के लिए एक केंद्रीय कृत मंच के रूप में कार्य करना है। यहां इस आर्टिकल में हम इस पोर्टल के कार्य का वर्णन करने जा रहे हैं, ताकि आप प्लेटफार्म को सुचारू रूप से अपने के लिए बताए गए चरणों का मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें। मार्गदर्शन उपरंत बेहतर तरीके से पोर्टल का उपयोग कर सकें। पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन और इसके उपयोग के लिए स्कूल संकाय और नोडल अधिकारियों को पोर्टल की विशेषताओं और इसके उपयोग से परिचित कराने के लिए एक विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र दिनांक 16 अप्रैल 2025 को सुबह 10:30 बजे ऑनलाइन यूट्यूब लाइव के माध्यम से प्रस्तावित किया गया है।

ECO CLUB Portal

यह भी पढ़े – 3rd Summative Assessment 2025 : तृतीय योगात्मक मूल्यांकन 2025 प्रेक्टिस पेपर यंहा से डाउनलोड करे

ऑनलाइन प्रशिक्षण इको क्लब 

राज्य के समस्त विद्यालयों के संस्था प्रधान एवं मिशन लाइफ के लिए इको क्लब के नियुक्त प्रभारी ऑनलाइन प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से जुड़ना होगा

📅 दिनांक – 16/04/2025

⏲ समय – 10:30 AM

 

 

नोट👉 समस्त संस्था प्रधान द्वारा उक्त पोर्टल पर दिनांक 16 अप्रैल 2024 को अनिवार्य रूप से लॉगिन करना है। दिनांक 22 अप्रैल 2025 विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित गतिविधियों का विवरण इको क्लब पोर्टल पर अपलोड करना है।

Official Order – Click Here

यह भी पढ़े – Student Online Attendance On Shikshak App : शिक्षक एप पर विधार्थी ऑनलाइन उपस्तिथि कैसे करे ?

]]>
https://gurusevika.in/eco-club-for-mission-life-portal/feed/ 0
Student Online Attendance On Shikshak App : शिक्षक एप पर विधार्थी ऑनलाइन उपस्तिथि कैसे करे ? https://gurusevika.in/student-online-attendance-on-shikshak-app/ https://gurusevika.in/student-online-attendance-on-shikshak-app/#respond Tue, 15 Apr 2025 02:33:36 +0000 https://gurusevika.in/?p=1602 Read more

]]>
Student Online Attendance On Shikshak App : शिक्षक एप पर विधार्थी ऑनलाइन उपस्तिथि कैसे करे राजस्थान दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम की श्रृंखला में 29.03.2025 को कोटा में आयोजित हुए कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान का शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान की एक पहल के रुप में शिक्षक एप्प में विद्यार्थियों की ऑनलाइन दैनिक उपस्थिति दर्ज किये जाने का भी शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा किया गया है।

शालादर्पण पोर्टल पर राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की ऑनलाइन दैनिक उपस्थिति दर्ज किये जाने हेतु शिक्षक एप्प में विद्यार्थी उपस्थिति विकल्प निर्मित किया गया है, यूजर मैन्यूअल के अनुसार प्रत्येक कक्षाध्यापक स्वयं की स्टाफ आईडी से लॉगिन कर, अपनी कक्षा का चयन कर सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति का विवरण इन्द्राज कर पायेंगें, जिसके लिए प्रार्थना सभा के दौरान एप्प में प्रदर्शित विद्यार्थियों की सूची में से केवल अनुपस्थित विद्यार्थियों को चिन्हित करना होगा। इससे विद्यार्थियों की दिनांकवार उपस्थिति का अंकन सीधे ही शाला दर्पण पोर्टल पर उपस्थिति मॉडयूल में किया जा सकेगा। समन्वित होने के पश्चात यह डेटा विद्यालय लॉगिन सहित ब्लॉक, जिला, एवं राज्य स्तर के कार्यालयों के लॉगिन पर सहज उपलब्ध होगा।

प्रथम चरण में विद्यार्थी उपस्थिति को विभाग के समस्त स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल (कुल 134) तथा महात्मा गांधी राजकीय (अंग्रेजी माध्यम) उच्च माध्यमिक विद्यालयों (कुल 205 प्रथम तथा द्वितीय फेज के विद्यालय) में पायलट प्रोजेक्ट में प्रारंभ किया गया था। राज्य के समस्त राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की ऑनलाइन दैनिक उपस्थिति दर्ज करने के लिए कक्षा अध्यापक द्वारा शिक्षक एप्प के अन्तर्गत विद्यार्थी उपस्थिति ऑप्शन का उपयोग अनिवार्यतः किया जाना है।

Student Online Attendance On Shikshak App

संस्था प्रधान के दायित्व-

  • स्वयं संस्था प्रधान तथा समस्त स्टाफ के मोबाइल में शिक्षक एप्प डाउनलोड व इन्स्टॉल करवाना है।
  • संस्था प्रधान के द्वारा यह सुनिश्चित करना कि प्रतिदिन प्रत्येक विद्यार्थी की उपस्थिति शिक्षक एप्प पर अनिवार्यतः दर्ज की जा रही है।
  • प्रत्येक कक्षा के कक्षाध्यापक की मैपिंग शालादर्पण पोर्टल पर सुनिश्चित करना है इसके आभाव में ऑनलाइन उपस्तिथि सम्भव नही होगी।
  • कक्षाध्यापक के अनुपस्थित होने पर संस्था प्रधान के लॉगिन से उपलब्ध मॉडयूल में संबंधित कक्षा के विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करनी होगी।
  • कक्षाध्यापक द्वारा दर्ज विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं पोर्टल पर प्रदर्शित उपस्थिति को प्रमाणित करना है।
  • शिक्षक एप्प पर उपस्थिति प्रविष्ट करने का कार्य प्रार्थना सभा में किया जावें ताकि कक्षा कक्ष में मोबाइल का उपयोग नही हो।
  • विद्यार्थी उपस्थिति पंजिका व एप्प पर प्रविष्ट उपस्थिति की समानता की मोनेटिरिंग करना।

3rd Summative Assessment 2025 : तृतीय योगात्मक मूल्यांकन 2025 प्रेक्टिस पेपर यंहा से डाउनलोड करे

कक्षाध्यापक के दायित्व-

  • कक्षा अध्यापक के द्वारा कक्षा के समस्त विद्यार्थी एप्प पर उपस्थिति हेतु प्रदर्शित हो यदि कोई विद्यार्थी एप्प पर उपस्थिति हेतु प्रदर्शित न हो तो उसका प्रपत्र 09 पूर्ण करना।
  • कक्षा के विद्यार्थियों की उपस्थिति प्रार्थना सभा में एप्प पर दर्ज करना।

शालादर्पण प्रभारी के दायित्व-

  • जिन विद्यालयों में शिक्षक एप्प के माध्यम से उपस्थिति दर्ज होगी उन विद्यालयों में पोर्टल पर पृथक से उपस्थिति दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी,
  • एप्प में प्रविष्ट किया गया उपस्थिति संबंधी डेटा तत्काल विद्यालय लॉगिन के उक्त मॉड्यूल में प्रदर्शित होगा। अतः प्रथम कालांश में संस्था प्रधान को उपस्थिति न भरने वालों की सूचना उपलब्ध करवाना।
  • कक्षाध्यापक / संस्था प्रधान के अनुपस्थित होने पर पोर्टल पर उपलब्ध मॉडयूल में संबंधित कक्षा के विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करना।

संभाग, जिला, ब्लॉक व पंचायत स्तरीय अधिकारियों के दायित्व-

  • अपने अधीनस्थ समस्त राउमावि में शिक्षक एप्प के माध्यम से विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करवाया जाना सुनिश्चित करना।
  • कार्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति हेतु रिपोर्ट निम्न पाथ पर उपलब्ध हैः-
    Reports(New) → Student Student Daily Attendance Report (App/Web)
  • प्रत्येक अधिकारी विद्यालय अवलोकनों के दौरान यदि संबंधित विद्यालय में शिक्षक एप्प से दर्ज उपस्थिति तथा उपस्थिति दर्ज करने के समय का सघन निरीक्षण करेंगें।

3rd Summative Assessment 2025 : तृतीय योगात्मक मूल्यांकन 2025 प्रेक्टिस पेपर यंहा से डाउनलोड करे

Shikshak App से विधार्थी उपस्थिति कैसे करे?

सभी कक्षा अध्यापक को शिक्षक एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लेना है उसके बाद नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो कर शिक्षक द्वारा छात्र उपस्थिति आसानी से की जा सकती है –

  • सबसे पहले Google Play Store से Shala Darpan Shikshak App डाउनलोड कर लेना है।
  • अपनी 7 अंको की Staff Login ID और Password से लॉगिन कर लेना है इसके बाद आपको यंहा 4 अंक का PIN सेट करना है।
  • प्रोफाइल में कक्षा शिक्षक की जानकारी सत्यापित कर लेनी है।
  • “अनुपस्थित विद्यार्थियों की सूचना” ऑप्शन पर क्लिक कर प्रत्येक छात्र की केवल अनुपस्थिति का चयन करना है।
  • यंहा दिन की उपस्थिति प्रतिशत और अनुपस्थित छात्रों की लिस्ट देखी जा सकती है।

Download Shikshak App

 

 

]]>
https://gurusevika.in/student-online-attendance-on-shikshak-app/feed/ 0
RBSE 12th Model Paper 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वी मॉडल पेपर जारी https://gurusevika.in/rbse-12th-model-paper-2025/ https://gurusevika.in/rbse-12th-model-paper-2025/#respond Mon, 10 Mar 2025 15:58:27 +0000 https://gurusevika.in/?p=664 Read more

]]>

RBSE 12th Model Paper 2025: राजस्थान बोर्ड 12वी कक्षा के मॉडल पेपर जारी 12वी बोर्ड कक्षा में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है क्योंकि 12वी कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम उन्नति के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिए गए हैं। इन मॉडल पेपर की सहायता से विद्यार्थी अभ्यास द्वारा परीक्षा परिणाम में उन्नति प्राप्त कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड सत्र 2024-25 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए मॉडल क्वेश्चन पेपर जारी कर दिए गए हैं

आरबीएसई कक्षा 12वी मॉडल पेपर 2025 डाउनलोड करने के लिए इस आर्टिकल में उपलब्ध करवाए गए हैं। विद्यार्थी अपने बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए इन प्रश्न पत्रों को डाउनलोड करके उनके द्वारा अभ्यास कर सकते हैं। आरबीएसई 12वी बोर्ड परीक्षा मॉडल प्रश्न पत्र कैसे डाउनलोड करें। इसकी संपूर्ण प्रक्रिया इस आर्टिकल में बताई जा रही है। RBSE 12th Model Paper 2025 PDF Download | Rajasthan Board 12th Sample Paper 2025 | English | Hindi | Maths | Science | Social Science | Class 10th Desk Work | Subject Wise Model Paper 2025.

Rajasthan Board 12th Model Paper 2025 – Overview

Board Name Rajasthan Board of Secondary Education, Ajmer (RBSE)
Class 12th Board
Category Model Paper
Subject Hindi,English,Sanskrit,Social Science,Math,Science
Year 2024-25
Official Website https://rajshaladarpan.nic.in/

Rajasthan Board 12th Model Paper 2025

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वी कक्षा के सैंपल प्रश्न पत्र जारी किए गए हैं। इन प्रश्न पत्रों के उपयोग से वह अध्यापक अपने कक्षा परिणाम की उन्नति तय कर सकते हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए 12वी मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड करने की संपूर्ण प्रक्रिया इस आर्टिकल में बताई जा रही है। वह प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए भी उपलब्धि करवाए गए हैं।

राजस्थान बोर्ड क्लास 12 मॉडल पेपर कैसे डाउनलोड करें? (How to Download Rajasthan Board Class 12 Model Paper?)

यदि आप भी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वी कक्षा के छात्र हैं, और बोर्ड के द्वारा जारी मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे बताई गई संपूर्ण प्रक्रिया को फॉलो करें-

  • सबसे पहले आपको शाला दर्पण की ऑफिशल वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in/SD3/Home/Public2/Default.aspx को ओपन कर लेना है।
  • शाला दर्पण के होम पेज पर बोर्ड हेतु मॉडल प्रश्न पत्र नामक एक tab दिखाई देगा इस पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
  • यहां पर आपको कक्षा वी विषय का चुनाव पर GO के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • कुछ ही समय में मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड हो जाएगा।
  • अपनी सुविधा के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर आप अध्ययन जरूर करें।

Rajasthan Board Class 12 Model Paper PDF 

FAQ’s

राजस्थान बोर्ड क्लास 12th मॉडल पेपर कब जारी किए जाएंगे?

राजस्थान बोर्ड क्लास 12th मॉडल पेपर जारी कर दिए गए हैं।

राजस्थान बोर्ड 12th मॉडल पेपर कैसे डाउनलोड करें?

राजस्थान बोर्ड 12th क्लास मॉडल पेपर डाउनलोड करने की संपूर्ण प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक उपर दिया गया है

]]>
https://gurusevika.in/rbse-12th-model-paper-2025/feed/ 0
RBSE 10th Model Paper 2025: राजस्थान बोर्ड 10वी कक्षा के मॉडल पेपर जारी https://gurusevika.in/rbse-10th-model-paper-2025/ https://gurusevika.in/rbse-10th-model-paper-2025/#respond Mon, 10 Mar 2025 03:17:58 +0000 https://gurusevika.in/?p=665 Read more

]]>
RBSE 10th Model Paper 2025: राजस्थान बोर्ड 10वी कक्षा के मॉडल पेपर जारी दसवीं बोर्ड कक्षा में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है क्योंकि दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम उन्नति के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिए गए हैं। इन मॉडल पेपर की सहायता से विद्यार्थी अभ्यास द्वारा परीक्षा परिणाम में उन्नति प्राप्त कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड सत्र 202425 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए मॉडल क्वेश्चन पेपर जारी कर दिए गए हैं।

आरबीएसई कक्षा दसवीं मॉडल पेपर 2025 डाउनलोड करने के लिए इस आर्टिकल में उपलब्ध करवाए गए हैं। विद्यार्थी अपने बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए इन प्रश्न पत्रों को डाउनलोड करके उनके द्वारा अभ्यास कर सकते हैं। आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा मॉडल प्रश्न पत्र कैसे डाउनलोड करें। इसकी संपूर्ण प्रक्रिया इस आर्टिकल में बताई जा रही है। RBSE 10th Model Paper 2025 PDF Download | Rajasthan Board 10th Sample Paper 2025 | English | Hindi | Maths | Science | Social Science | Class 10th Desk Work | Subject Wise Model Paper 2025.

RBSE 10th Model Paper 2025
RBSE 10th Model Paper 2025

Rajasthan Board 10th Model Paper 2025 – Overview

Board Name Rajasthan Board of Secondary Education, Ajmer (RBSE)
Class 10th Board
Category Model Paper
Subject Hindi,English,Sanskrit,Social Science,Math,Science
Year 2024-25
Official Website https://rajshaladarpan.nic.in/

Rajasthan Board 10th Model Paper 2025

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा के सैंपल प्रश्न पत्र जारी किए गए हैं। इन प्रश्न पत्रों के उपयोग से वह अध्यापक अपने कक्षा परिणाम की उन्नति तय कर सकते हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए दसवीं मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड करने की संपूर्ण प्रक्रिया इस आर्टिकल में बताई जा रही है। वह प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए भी उपलब्धि करवाए गए हैं।

राजस्थान बोर्ड क्लास 10 मॉडल पेपर कैसे डाउनलोड करें? (How to Download Rajasthan Board Class 10 Model Paper?)

यदि आप भी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं कक्षा के छात्र हैं, और बोर्ड के द्वारा जारी मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे बताई गई संपूर्ण प्रक्रिया को फॉलो करें-

  • सबसे पहले आपको शाला दर्पण की ऑफिशल वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in/SD3/Home/Public2/Default.aspx को ओपन कर लेना है।
  • शाला दर्पण के होम पेज पर बोर्ड हेतु मॉडल प्रश्न पत्र नामक एक tab दिखाई देगा इस पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
  • यहां पर आपको कक्षा वी विषय का चुनाव पर GO के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • कुछ ही समय में मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड हो जाएगा।
  • अपनी सुविधा के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर आप अध्ययन जरूर करें।

Rajasthan Board Class 10 Model Paper Hindi

हिंदी विषय के लिए अभी मॉडल क्वेश्चन पेपर जारी नहीं किया गया है अपडेट के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को नीचे दिए गए बटन से फॉलो करें

Follow

Rajasthan Board Class 10 Model Paper English

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी दसवीं अंग्रेजी विषय मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करें

Download

Rajasthan Board Class 10 Model Paper Sanskrit

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी दसवीं संस्कृत विषय मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करें

Download

Rajasthan Board Class 10 Model Paper Science

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी दसवीं विज्ञान विषय मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करें

Download

Rajasthan Board Class 10 Model Paper Math

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी दसवीं गणित विषय मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करें

Download

Rajasthan Board Class 10 Model Paper Social Science

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी दसवीं सामाजिक विज्ञान विषय मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करें

  Download

FAQ’s

राजस्थान बोर्ड क्लास 10 मॉडल पेपर कब जारी किए जाएंगे?

राजस्थान बोर्ड क्लास 10th मॉडल पेपर जारी कर दिए गए हैं।

राजस्थान बोर्ड 10th मॉडल पेपर कैसे डाउनलोड करें?

राजस्थान बोर्ड 10th क्लास मॉडल पेपर डाउनलोड करने की संपूर्ण प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक उपर दिया गया है

]]>
https://gurusevika.in/rbse-10th-model-paper-2025/feed/ 0
DIKSHA Teacher Training Course: दीक्षा एप्प पर 8 ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स शुरू https://gurusevika.in/diksha-teacher-training-course/ https://gurusevika.in/diksha-teacher-training-course/#comments Tue, 04 Mar 2025 03:23:01 +0000 https://gurusevika.in/?p=1307 Read more

]]>
DIKSHA Teacher Training Course दीक्षा एप्प पर 8 ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स आरएससीईआरटी उदयपुर के द्वारा शिक्षकों के लिए आठ ऑनलाइन शिक्षण प्रशिक्षण मॉड्यूल शुरू किए गए हैं यह ऑनलाइन कोर्स 24 फरवरी 2025 से आरंभ किए गए हैं कोर्स ज्वाइन करने के डायरेक्ट लिंक के नीचे उपलब्ध करवाई जा रही है यह आर्टिकल शिक्षकों की सहायता के लिए शेयर किया जा रहा है जिससे शिक्षकों को एक ही जगह पर सभी कोर्स के डायरेक्ट लिंक उपलब्ध हो जाए

दीक्षा पोर्टल पर लक्षित समूह अध्यापक प्रथम लेवल, द्वितीय, वरिष्ठ अध्यापक व व्याख्याता सभी के लिए 8 ऑनलाइन शिक्षण प्रशिक्षण मॉड्यूल का निर्माण किया गया है यह शिक्षक प्रशिक्षण 24 फरवरी 2025 से शुरू किए गए हैं दीक्षा पोर्टल पर स्टेट विद लॉगिन कर ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त किया जा सकते हैं

 

24 फरवरी 2025 से प्रारंभ

ऑनलाइन प्रशिक्षण जानकारी

कोर्स नम्बर  कोर्स का नाम  लक्षित अध्यापक समूह 
1 कक्षा में अनुकूल वातावरण के लिए सामाजिक, भावनात्मक और नैतिक शिक्षा 2025 व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, शिक्षक लेवल प्रथम व लेवल द्वितीय
2 डिजिटल शिक्षण व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, शिक्षक लेवल प्रथम व लेवल द्वितीय
3 समावेशी शिक्षा व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, शिक्षक लेवल प्रथम व लेवल द्वितीय
4 बहुकक्षीय -बहुस्तरीय शिक्षण शिक्षक लेवल प्रथम व लेवल द्वितीय
5 कक्षा-कक्ष प्रबंधन शिक्षक लेवल प्रथम व लेवल द्वितीय
6 विद्यार्थी आकलन तकनीक शिक्षक लेवल प्रथम व लेवल द्वितीय
7 हिंदी भाषा शिक्षण  व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक
8 English Language Teaching  लेवल द्वितीय

 1 :- RJ _कक्षा में अनुकूल वातावरण के लिए सामाजिक, भावनात्मक और नैतिक शिक्षा 2025

Join Here

2 :- Rj_ डिजिटल शिक्षण

Join Here

3 :- RJ_समावेशी शिक्षा

Join Here

4 :- RJ_बहुकक्षीय -बहुस्तरीय शिक्षण

Join Here

5 :- RJ_कक्षा-कक्ष प्रबंधन

Join Here

6 :- RJ_विद्यार्थी आकलन तकनीक

Join Here

7 :- RJ_हिंदी भाषा शिक्षण

Join Here

8 :- RJ_English Language teaching

Join Here
Must Read..

]]>
https://gurusevika.in/diksha-teacher-training-course/feed/ 1
kgbv interview vacancy 2025 KGBV/नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालयों प्रतिनियुक्ति तथा साक्षात्कार हेतु विज्ञप्ति व विस्तृत दिशा – निर्देश https://gurusevika.in/kgbv-interview-vacancy-2025/ https://gurusevika.in/kgbv-interview-vacancy-2025/#respond Thu, 20 Feb 2025 02:53:53 +0000 https://gurusevika.in/?p=1276 Read more

]]>
kgbv interview vacancy 2025 /नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालयों प्रतिनियुक्ति तथा साक्षात्कार हेतु विज्ञप्ति व विस्तृत दिशा – निर्देश समग्र शिक्षा अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय व नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में राजकीय शिक्षिकाओं शिक्षक वार्डन के रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति प्रतिस्थापन करने के लिए ऑनलाइन साक्षात्कार हेतु विज्ञापन जारी किया गया है इस विज्ञापन के तहत साक्षात्कार हेतु 21 फरवरी 2025 से 7 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकते हैं

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति हेतु महिला कार्मिक आवेदन हेतु पात्र हैं पदों की पात्रता एवं योग्यता के अनुसार आवेदन हेतु राजस्थान शिक्षा विभाग में कार्मिक महिला पात्र ही आवेदन कर सकती है कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों में प्रतिनिधि हेतु पुरुष कार्मिक आवेदन नहीं कर सकते यहां ध्यान देना यह भी जरूरी है कि महिला कार्मिकों को विद्यालय समय के पश्चात भी वही विद्यालय परिसर या होस्टल में ही बालिकाओ की सुरक्षा के मध्यनजर रहना अनिवार्य होगा

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय व नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय हेतु पदों की कमी या वृद्धि नवीनतम विस्तृत जानकारी राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की वेबसाइट या शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से देखी जा सकती है

kgbv interview vacancy 2025

Post Name- 

राजस्थान समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयनेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका विद्यालय में राजकीय शिक्षिका, शिक्षक वार्डन के रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति व पदस्थापन साक्षात्कार द्वारा ऑनलाइन आवेदन।

प्रतिनियुक्ति पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया

  1. पात्रता: राजस्थान शिक्षा विभाग में कार्यरत महिला अध्यापिकाएँ / महिला कार्मिक इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं। अन्य पदों के लिए विभागीय पात्रता एवं योग्यता आवश्यक होगी।
  2. आवेदन प्रक्रिया: इच्छुक उम्मीदवार शाला दर्पण पोर्टल अथवा https://rajsmsa.nic.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

प्रतिनियुक्ति साक्षात्कार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश शर्तें

  1. प्रतिनियुक्ति हेतु कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय व नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका विद्यालय हेतु केवल राजस्थान शिक्षा विभाग में कार्यरत राजकीय महिला अध्यापिका कार्मिक आवेदन हेतु पात्र है अन्य पदों के लिए पात्रता एवं योग्यता के अनुसार आवेदन हेतु राजस्थान शिक्षा विभाग में कार्यरत राजकीय कार्मिक पात्र हैं
  2. अभ्यर्थी के खिलाफ वर्तमान में किसी भी प्रकार के कार्यवाही प्रस्तावित या लंबित नहीं होनी चाहिए
  3. साक्षात्कार के माध्यम से चयनित शिक्षक शिक्षिका को आवेदन पत्र में दर्शाए गये दस्तावेज केजीबीवी में कार्य ग्रहण के समय प्रस्तुत करने होंगे
  4. आवेदन पत्र या संलग्न दस्तावेज में किसी भी दस्तावेज सूचना गलत पाए जाने पर अभ्यर्थी का चयन निरस्त कर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी
  5. प्रतिनियुक्ति समाप्ति के पश्चात पुन प्रतिनियुक्ति से पूर्व मूल विभाग में न्यूनतम 1 वर्ष की सेवा अवधि अनिवार्य है
  6. केजीबीवी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में प्रतिनिधि हेतु केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे
  7. ऑनलाइन आवेदन दिनांक 21 फरवरी से 7 मार्च 2025 तक शाला दर्पण के स्टाफ विंडो के माध्यम से स्वयं की स्टाफ लॉगिन आईडी से किया जा सकते हैं
  8. आवेदनकर्ता से संबंधित सूचना शाला दर्पण के प्रपत्र 10 (P-10) से ली जायेगी अतः आवेदनकर्ता आवेदन करने से पूर्व प्रपत्र 10 (P-10) का अद्यतन (Update) संस्था प्रधान से करवा लेवें।
  9. ऑनलाइन साक्षात्कार के लिंक व समय की सूचना ऑनलाइन पत्र में दिए गए मोबाइल नंबर शाला दर्पण स्टाफ विंडो पर प्रेषित की जाएगी
  10. आवेदन कर्ता राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ऑफिशल वेबसाइट या शाला दर्पण की वेबसाइट से ब्लॉक वार रिक्त पदों की सूचना देख सकते हैं
  11. आवेदन कर्ता अधिकतम दो जिले या उसमें संचालित तीन ब्लॉक हेतु आवेदन कर सकते हैं उन्हें केवल एक ही बार साक्षात्कार देना होगा
  12. आवेदन कर्ता की आयु 1 जनवरी 2025 को 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए
  13. राज्य परियोजना निदेशक राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के पास रिक्त पदों की संख्या में कमी या वृद्धि करने का अधिकार सुरक्षित है

REET Admit Card 2025: रीट पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, यहाँ से डाउनलोड करे एडमिट कार्ड

प्रतिनियुक्ति पात्रता की शर्तें

  1. प्रति नियुक्ति हेतु किसी भी जिले की शिक्षिकाएं शिक्षक कार्मिक प्रतिबंधित जिले टीएसपी क्षेत्र को शामिल करते हुए केजीबीवी या नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय मेवात में आवेदन कर सकते हैं
  2. परीक्षा कल में कार्यरत कार्मिक भी आवेदन के लिए पात्र हैं
  3. स्थानान्तरण में शिथिलन एवं इस पदस्थापन / प्रतिनियुक्ति की नीति में किसी भी प्रकार के परिवर्तन का अधिकार राज्य सरकार में निहित होगा।
  4. साक्षात्कार से चयनित कार्मिक को 4 वर्ष की अवधि के लिए पद स्थापित किया जाएगा 4 वर्ष की अवधि के उपरांत 1 वर्ष सेवा में विस्तार किया जा सकता है
  5. केजीबीवी में सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में प्रतिनियुक्ति शिक्षकों को विद्यालय समय उपरांत आवासीय सेवाएं देनी होगी
  6. केजीबीवी विद्यालय में वार्डन सहायक, वार्डन के लिए चयनित कार्मिकों को नियम अनुसार मानदेय देय होगा
  7. केजीबीवी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में पद स्थापित प्रतिनयुक्ति शिक्षिका द्वारा 4 वर्ष की सेवा या सेवा विस्तार सहित कुल 5 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के पश्चात इच्छित जिला आवंटन किया जाएगा
  8. सामान्य स्थिति में केजीबीवी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में सेवा दे रहे कार्मिकों को दीर्घकालीन जेसे ग्रीष्म अवकाश, शीतकालीन एवं मध्या अवधि अवकाश के अतिरिक्त एक शैक्षिक सत्र में अधिकतम 45 दिवस गैर आवासीय सेवा देने का प्रावधान है
  9. केजीबीवी एम नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में कार्यरत प्रत्येक शिक्षिका एक माह में रविवार सहित अधिकतम 2 दिन के राजपत्रित तब का उपभोग कर सकती है रविवार सहित शेष अवकाश के दिन भी केजीबीवी छात्रावास में आवासीय सेवा देनी अनिवार्य होगी
  10. केजीबीवी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय मैं प्रतिस्थापित कार्मिक अपने चार वर्ष तक की आयु के बच्चे की देखभाल हेतु स्वयं के पास व्यस्त महिला केयरटेकर रखने की अनुमति होगी
  11. स्वयं के अधिकतम 11 वर्ष तक की बालिका एवं 6 वर्ष तक के बालक को अपने साथ छात्रावास में रखने की अनुमति होगी

रिक्त पद सूची –  यंहा से प्राप्त करे

भर्ती सम्बन्धी आगामी अपडेट हेतु फॉलो करे –     फॉलो करे     

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों / नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालयों के रिक्त पदों हेतु ऑनलाईन साक्षात्कार में भाग लेने वाली अभ्यर्थियों के लिये विशेष निर्देश
  1. इंटरव्यू Microsoft team के माध्यम से ऑनलाईन आयोजित किये जायेंगे।
  2. समस्त अभ्यर्थी अपने लैपटोप डेस्कटॉप / मोबाईल में Microsoft team सॉफ्टवेयर / एन इंस्टॉल करना सुनिश्चित करें तथा साथ ही यह भी सुनिश्चित कर लें कि डेस्कटॉप एवं लैपटॉप में आवश्यक उपकरण जैसे-कैमरा तथा ऑडियो डिवाइस (माइक एवं स्पीकर) हो व अभ्यर्थी साक्षात्कार के समय ईयर फोन व माईक का उपयोग करें।
  3. प्रत्येक अभ्यर्थी यह सुनिश्चित करें कि वह ऐसे स्थान पर बैठे जहां पर्याप्त इन्टरनेट स्पीड, विद्युत सप्लाई (पॉवर बैकअप) एवं पर्याप्त रोशनी हो। उक्त व्यवस्थाओं से आश्वस्त होकर अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार किसी भी स्थान से इन्टरव्यू दे सकता है।
  4.  प्रत्येक अभ्यर्थी को सौम्य एवं शालीन वेशभूषा में अनुशासित ढंग से ही इन्टरव्यू पैनल के समक्ष ऑनलाईन उपस्थित होना होगा।
  5. अभ्यर्थी का कैमरा चेहरे पर ही स्थिर रहे एवं फोकस अन्यत्र विस्थापित नहीं होना चाहिए।
  6. अभ्यर्थी को जब तक पैनल द्वारा कॉल न किया जाये वह अपना कैमरा, माईक, स्पीकर आदि को बंद रखें।
  7. इंटरव्यू पैनल द्वारा अनुमति दिए जाने पर ही अभ्यर्थी वर्चुअल इंटरव्यू रूम में प्रवेश करेगा। अतः समस्त अभ्यर्थी संयम रखें और अपनी बारी की प्रतीक्षा करें।
  8. अभ्यर्थी जहां से इंटरव्यू दे रहा है वहां आसपास किसी प्रकार की तेज आवाज व व्यवधान नहीं हो, यह सुनिश्चित कर लें।
  9. अभ्यर्थी के मोबाईल नं० (जो आवेदन पत्र में अभ्यर्थी द्वारा भरा जाएगा) पर इंटरव्यू दिनांक, स्लॉट, समय विवरण और संबंधित पैनल रूम का लिंक Text Message अथवा WHATS APP द्वारा भेज दिया जाएगा। अतः अपना स्टॉफ विन्डो/मोबाईल चैक करते रहें।
  10. अभ्यर्थी का जो नाम आवेदन पत्र में होगा उसी नाम से माईक्रोसाफ्ट टीम एप में अपने आप को रजिस्टर्ड करें, अभ्यर्थी जब वर्चुअल इंटरव्यू रूम में प्रवेश करें तो अभ्यर्थी का नाम माइक्रोसाफ्ट टीम एप में दिखाई देना चाहिए।
  11. साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी के साथ / पास कोई अन्य सदस्य नहीं होना चाहिए।

 

]]>
https://gurusevika.in/kgbv-interview-vacancy-2025/feed/ 0
Teachers’ Conference Location : शिक्षक संघ व इनके सम्मेलन स्थान यंहा से देंखे https://gurusevika.in/teachers-conference-location/ https://gurusevika.in/teachers-conference-location/#respond Sun, 12 Jan 2025 17:42:46 +0000 https://gurusevika.in/?p=1152 Read more

]]>
Teachers’ Conference Location: राजस्थान में प्रांतीय शिक्षक सम्मेलन 17 व 18 जनवरी 2025 को आयोजित किए जाने हैं यदि आप भी किसी शिक्षक संघ सम्मेलन में अपनी भागीदारी देना चाहते हैं तो हम आपके यहां पर विभिन्न शिक्षक संघ के सम्मेलन की सूची उपलब्ध करवा रहे हैं यहां पर उपलब्ध करवाई जा रही शिक्षक संघ सम्मेलन की सूची विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से प्राप्त अपडेट के अनुसार है यदि इसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन किया गया है या त्रुटि है तो हमें कमेन्ट बोक्स में अवगत अवश्य करे हम इन्हें अपने पोर्टल पर अपडेट कर देंगे

यहां पर विभिन्न शिक्षक संघ के प्रांतीय शिक्षक सम्मेलन की सूची शिक्षकों की सहायतार्थ उपलब्ध करवाई जा रही है यह उपलब्ध सूची के माध्यम से आप अपने निकटतम किसी भी शिक्षक संघ द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मेलन में पार्टिसिपेट कर सकते हैं

 

Teachers' Conference Location
Teachers’ Conference Location

शिक्षक संघ व शिक्षक सम्मेलन स्थल

क्रम संख्या  शिक्षक संघ नाम  शिक्षक सम्मेलन स्थान 
1 राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय मीरा रंग मंच सांवलिया जी मंडफिया तहसील भदेसर जिला चित्तौड़गढ़ 18 जनवरी 2025 प्रातः 10:45
2 राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील राम मैरिज पैलेस अरड की बस स्टैंड नोहर जिला हनुमानगढ़
3 राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ एकीकृत शाला क्रीड़ा संगम केंद्र गौशाला मैदान जोधपुर
4 राजस्थान शिक्षक संघ युवा केसरगढ़ हवेली मैरिज गार्डन कचोलिया रोड चोमू जयपुर
5 राधाकृष्णन शिक्षक संघ व राधाकृष्णन शिक्षिका सेना सूचना केंद्र अजमेर 17 जनवरी
6 राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ झंकार होटल हनुमान सर्किल अलवर
7 शिक्षक संघ एलिमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन रेस्टा टाउन हॉल म्यूजियम सर्किल के पास बीकानेर
8 राजस्थान शिक्षक महासंघ मल्टीपरपज स्कूल गुमानपुरा कोटा
9 राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम शहीद कर्नल जेपी जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झुंझुनू
10 अखिल राजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ अरस्तु श्रीनाथ पैलेस श्याम सरोवर के पास जयपुर रोड दौसा
11 राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ श्रीनाथजी मंदिर मंडल ऑडिटोरियम श्री गोवर्धन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फौजी मोहल्ला नाथद्वारा राजसमंद
12 राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत टीकाराम पालीवाल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय महुआ दोसा

यहां पर आप शिक्षकों की सहायता के लिए विभिन्न शिक्षक संघ के द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मेलन की सूची उपलब्ध करवाई गई है उपलब्ध करवाई गई सूचियां में पूर्णतया सावधानी बढ़ती गई है फिर भी मानवीय त्रुटि संभव है यदि किसी प्रकार की त्रुटि आपको दिखाई देती है तो हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं इनके अलावा यदि आपके पास में किसी अन्य शिक्षक संघ द्वारा शिक्षक सम्मेलन स्थल की अपडेट है उसके भी सूचना आप हमें उपलब्ध करवा सकते हैं

District Collector Authorized Holiday: जिला कलक्टर अधिकृत अवकाश सूची यहा से देंखे

]]>
https://gurusevika.in/teachers-conference-location/feed/ 0
District Collector Authorized Holiday: जिला कलक्टर अधिकृत अवकाश सूची यहा से देंखे https://gurusevika.in/district-collector-authorized-holiday/ https://gurusevika.in/district-collector-authorized-holiday/#respond Mon, 23 Dec 2024 18:08:45 +0000 https://gurusevika.in/?p=1072 Read more

]]>
District Collector Authorized Holiday: जिला कलक्टर अधिकृत अवकाश सूची यहा से देंखे राजस्थान जिला कलक्टर अधिकृत अवकाश सभी जिलो की सूची हम यंहा उपलब्ध करवा रहे है जिला कलक्टर महोदय एक वर्ष में दो अवकाश घोषित कर सकते है इन दो दिवस में जिले में सभी राजकीय व कुछ निजी जेसे विद्यालय कोलेज में भी अवकाश रहता है

जिला कलक्टर महोदय द्वारा घोषित आवक्ष सभी राजकीय अवकाश के अतिरिक्त तय किये जाते है जिला कलक्टर महोदय द्वारा घोषित अवकाश की पालना करना अनिवार्य है इसके आभाव में क़ानूनी कार्यवाही की जा सकती है यंहा उपलब्ध करवाए जा सभी जिले के अवकाश अपडेट करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है फिर भी एक बार अपने स्तर से वेरीफाई अवश्य कर लेंवे क्योकिं हो सकता है हम किसी कारण से पोस्ट को अपडेट नही पाए हो

District Collector Authorized Holiday

District Collector Authorized Holiday

राजस्थान जिला कलक्टर महोदय द्वारा घोषित अवकाश सूची जिलेवार नीचे अपडेट की जा रही है यदि किसी जिले की सुचना आपके पास उपलब्ध है तो हमे नीचे लिंक से अपडेट करने की क्रपा करे हम उसे पोस्र्त्ल पर सभी के लिए उपलब्ध करवा देंगे

आपके पास किसी जिले का ऑर्डर है तो हमसे शेयर करने हेतु क्लिक करे

अजमेर जिला कलेक्टर द्वारा घोषित अवकाश 2025

अजमेर जिला कलक्टर द्वारा 7 जनवरी 2025 को उर्स मेला व 4 नवम्बर 2025 को पुष्कर मेला का अवकाश घोषित किया गया है

  • 7 जनवरी 2025 👉 उर्स मेला
  • 4 नवम्बर 2025 👉 पुष्कर मेला                  

अजमेर जिला कलक्टर घोषित अवकाश

चुरू जिला कलेक्टर द्वारा घोषित अवकाश 2025

चुरू जिला कलक्टर श्री अभिषेक सुराणा द्वारा कलेंडर वर्ष 2025 में चुरू जिले के सम्पूर्ण क्षेत्र में मकर सक्रांति 14 जनवरी और 10 अक्तूबर करवा चौथ के दिन जिला कलक्टर अधिकृत अवकाश घोषित किया गया है

  • 14 जनवरी 👉 मकर सक्रांति
  • 10 अक्तूबर 👉 करवा चौथ 

चुरू जिला कलक्टर द्वारा घोषित अवकाश

राजसमन्द जिला कलेक्टर द्वारा घोषित अवकाश 2025

राजसमंद जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा के द्वारा कैलेंडर वर्ष 2025 में शीतला सप्तमी 21 मार्च 2025 तथा जल झूलनी एकादशी 3 सितंबर 2025 को जिला कलेक्टर अधिकृत राजकीय अवकाश घोषित किया गया है

  • 21 मार्च 2025👉 शीतला सप्तमी 
  • 3 सितंबर 2025 👉  जल झूलनी एकादशी

राजसमन्द जिला कलक्टर द्वारा घोषित अवकाश

झालावाड जिला कलेक्टर द्वारा घोषित अवकाश 2025

झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौर के द्वारा झालावाड़ जिले में वर्ष 2025 के लिए मकर सक्रांति  14 जनवरी 2025 तथा जल झुलनी एकादशी 3 सितंबर 2025 को राजकीय अवकाश घोषित किया गया है

  • 14 जनवरी 2025 👉 मकर सक्रांति
  • 3 सितंबर 2025 👉  जल झूलनी एकादशी

झालावाड जिला कलक्टर द्वारा घोषित अवकाश

सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर द्वारा घोषित अवकाश 2025

सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर शुभम चौधरी के द्वारा वर्ष 2025 जिला कलेक्टर अधिकृत अवकाश हेतु 17 जनवरी 2025 को मार्ग कृष्ण चतुर्थी तथा 27 अगस्त 2025 गणेश चतुर्थी के अवसर पर राजकीय अवकाश घोषित किया गया है

  • 17 जनवरी 2025 👉 मार्ग कृष्ण चतुर्थी
  • 27 अगस्त 2025 👉 गणेश चतुर्थी

सवाई माधोपुर जिला कलक्टर द्वारा घोषित अवकाश

बूंदी जिला कलेक्टर द्वारा घोषित अवकाश 2025

सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर अजय गोदारा के द्वारा वर्ष 2025 जिला कलेक्टर अधिकृत अवकाश हेतु 14 जनवरी 2025 को मकर सक्रांति तथा 12 अगस्त 2025 कजली तीज के अवसर पर राजकीय अवकाश घोषित किया गया है

  • 14 जनवरी 2025 👉 मकर सक्रांति
  • 12 अगस्त 2025 👉 कजली तीज

बूंदी जिला कलक्टर द्वारा घोषित अवकाश

अन्य जिले के अवकाश साझा करे

आपके पास किसी जिले का ऑर्डर है तो हमसे शेयर करने हेतु क्लिक करे
Delhi Police Constable Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल नई भर्ती, संपूर्ण जानकारी यहा से देखे

]]>
https://gurusevika.in/district-collector-authorized-holiday/feed/ 0
Half Yearly Question Paper In English : अंग्रेजी माध्यम अर्धवार्षिक परीक्षा प्रशन पत्र यहा से डाउनलोड करे https://gurusevika.in/half-yearly-question-paper-in-english/ https://gurusevika.in/half-yearly-question-paper-in-english/#respond Sat, 14 Dec 2024 03:32:59 +0000 https://gurusevika.in/?p=968 Read more

]]>

Half Yearly Question Paper In English: प्रिय शिक्षक साथियों अर्धवार्षिक परीक्षा 14 दिसंबर से 24 दिसंबर तक आयोजित की जानी हैं आपकी सुविधा के लिए यहां पर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय व विधार्थियों के हितार्थ मॉडल प्रश्न पत्र विषय वार उपलब्ध करवा रहे हैं आप इनका उपयोग नए प्रश्न पत्र का निर्माण करने में या इन्हीं प्रश्न पत्रों के माध्यम से अपने विद्यार्थियों व विधार्थी स्वयम की उन्नति के बारे में जान सकते हैं

हम यहां पर कक्षा  6 से 8 के प्रश्न पत्र बिल्कुल निशुल्क उपलब्ध करवा रहे हैं प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे विषय वार ग्रीन बटन डाउनलोड पर क्लिक करके अपने प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं Question Paper, Test Question Paper, Guru Smile Question Paper, Guru Smile SA2, Question Paper Generator, download Question Paper

Half Yearly Question Paper In English

अंग्रेजी माध्यम के प्रश्न पेपर डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लास वाइज बटन उपलब्ध है उन पर क्लिक करें

 

English -CLASS 6 Half Yearly Question Paper

 CLASS 6

 

English -CLASS 7 Half Yearly Question Paper

 CLASS 7

English – CLASS 8 Half Yearly Question Paper

 CLASS 8

Half Yearly Hindi Paper Class 6 English Medium Paper Class 7 English Medium Paper

 

]]>
https://gurusevika.in/half-yearly-question-paper-in-english/feed/ 0